![]() |
| Gazala khan managing editor visharadtimes.com |
आपको यकीन हो या न हो, लेकिन यह सच है जहां बच्चे 44 भाषाएं बोलते हैं। ब्रिटेन में एक ऐसा प्राइमरी स्कूल है जहां के सभी बच्चो को 44 भाषाओ का ज्ञान है जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इस स्कूल का नाम है सेंट मैथ्यूज चर्च आफ इंग्लैंड प्राइमरी स्कूल। यहां पर बोली जाने वाली भाषाओं में भारत की दो प्रादेशिक भाषाएं कन्नड़ और तेलुगु भी शामिल है। इसके अलावा बच्चे अफ्रीकी, फिलीपिनो, गा, किसी, योरुबा और जुलु जैसी भाषाएं भी बोलते हैं। कुल मिलाकर यहां सात महाद्वीपों की भाषाएं बोली जाती हैं।
यहां पढ़ने वाले 477 बच्चों में से 178 बच्चे मातृ भाषा के तौर पर अंग्रेजी नहीं बोलते। स्कूल की प्राध्यापक जेनेट लाइटफुट ने बताया, ‘अक्सर लोग इसे एक जटिलता के रूप में देखते हैं, लेकिन हमें अपनी यह विभिन्नता बहुत पसंद है। यही बात हमारे स्कूल को सबसे खास बनाती है।’
40 साल पुराना चर्च आफ इंग्लैंड स्कूल गैर अंग्रेजी बच्चों को वरीयता देता है। यहां दाखिला लेने वाले जिन बच्चों को अंग्रेजी नहीं आती, उन्हें अलग से अंग्रेजी की शिक्षा दी जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, ब्रिटेन में पांच से 16 साल के करीब दस लाख बच्चे ऐसे हैं जो अंग्रेजी को द्वितीय भाषा के तौर पर बोलते हैं।

No comments:
Post a Comment