
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो यातायात नियमों को तोडऩे में बहादुरी समझते हैं। ऐसे ही एक बस ड्राइवर को होशियारी महंगी पड़ गई। हुआ यूं कि यह शरारती ड्राइवर एक दिन सड़क पर मस्ती से बस चलाते हुए चला जा रहा था। लालबत्ती पर एक ट्रैफिक पुलिसवाले ने इसको रुकने का इशारा किया। इसने पुलिस को धता बताते हुए गाड़ी तेज स्पीड में करके भागने की कोशिश की। पुलिसवाला भी दिलेर था उसने भी खतरा मोल लिया और ड्राइवर के सामने के शीशे पर लटक गया। चालक ने रफ्तार बढ़ाकरए तेज हार्न से उसे डराने का प्रयास किया लेकिन पुलिसवाले ने हार नहीं मानी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया तो अगले चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने बस को रुकवाया। ड्राइवर की अच्छी खासी धुनाई के बाद उसको हवालात में बंद कर दिया गया है।
aisi chusti aur furti ki kami hai is police deparment me
ReplyDelete