Tuesday, 24 April 2012

होशियारी ने भेजा जेल


 
Mohd Saleem
सच ही कहा हैए अक्लमंद व्यक्ति ही कभी.कभी सबसे बड़ी मूर्खता का प्रमाण देता है। यहां के कई लड़कों ने भी पूरी होशियारी के साथ पेट्रोल पंप तो लूट लिया लेकिन अपनी ही चतुराई के चलते पकड़े भी गए। पेट्रोल पंप को लूटते समय उन्होंने चेहरों को छुपा रखा था। अपनी शेखी में इन लोगों ने लूट के बाद अपने मोबाइल से वहीं खड़े होकर अपने फोटो भी लिए और उन्हें मोबाइल के साथ कंप्यूटर पर बतौर स्क्रीन सेवर भी लगा रखा था। जब पुलिस ने तहकीकात के दौरान घर की तलाशी ली तो सुबूत तलाशने की जरूरत ही नहीं पड़ी। फोटो देखते ही पुलिस को पहचान करने में देर नहीं लगी और उन्हें जेल की सैर कराने ले गई।



No comments:

Post a Comment