भले ही इस बाइक पर अब सवारी नहीं की जा सके, लेकिन यह गुजरे जमाने की रोमानियत और तकनीक का अहसास देती है। 106 साल पुरानी यह इंडियन मोटर बाइक नीलाम होने जा रही है। दो दिन बाद करीब 50 हजार पौंड में इसके नीलाम होने के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। सिंगल सिलेंडर 311 सीसी फोर स्ट्रोक पेट्रोल इंजन वाली इस तरह की 1,698 बाइक उस साल बनाई गई थी। इस बाइक को बनाने की वाली कंपनी 1953 में दिवालिया हो गई थी और इस तरह की चुनिंदा बाइक 1970 के बाद शो-पीस के रूप में अपने पूर्वजों के अवशेष के रूप में बची हुई हैं। GAZALA KHAN
No comments:
Post a Comment