Monday, 12 December 2011

81 करोड़ की मालकिन बनी बिल्ली!

यकीन करने में भले ही मुश्किल लगेए लेकिन यह सच है कि अपनी मालकिन की मौत के बाद एक बिल्ली एक करोड़ पाउंड राशि की मालकिन बन गई है। उसके मालिक ने उसे दुनिया का तीसरा सबसे धनी पालतू पशु बना दिया है।
 



समाचारों के मुताबिक मारिया असुंता ;94द्ध की पिछले महीने ही मृत्यु हुई है। उनकी संपति की देखभाल करने वाले वकीलों का कहना है कि वे अपनी सारी संपति सड़क से उठाई गई एक बिल्ली ष्तोमासिनोष् के नाम कर गई हैं। असुंता बिल्ली को अपने पशु प्रेम के कारण सड़क से उठा लाई थीं।
असुंता के पास पूरे देश में मकान और विला हैंए कई बैंक खाते हैंए लेकिन कोई जीवित रिश्तेदार नहीं है। उनका प्रतिनिधित्व कर रही वकीलों एना ओरेचिओनी और गियासिंटो कानजोना ने कहा कि अक्टूबर 2009 में लिखकर हमारे रोम कार्यालय में जमा की गई वसीयत में असुंता ने अपनी सारी संपति तोमासिनो के नाम कर दी है। ओरेचिओनी ने कहा कि इटली के कानून के मुताबिक ष्तोमासिनोष् संपति को सीधे तौर पर नहीं ले सकती है।

                                                                                                                 Gazala Khan
http://visharadtimes.com/

No comments:

Post a Comment