Wednesday, 17 August 2011

साठ मिनट टीवी देखने से कम होंगे जिंदगी के 22 मिनट

GAZALA KHAN
मेलबर्न 17 अगस्त (वेबवार्ता)। हर रोज ज्यादा देर तक टीवी से चिपके रहने की आदत आपकी जिंदगी के कुछ कीमती साल कम कर सकती है। यह स्मोकिंग से भी ज्यादा खतरनाक है। एक ऑस्ट्रेलियाई स्टडी में यह दावा किया गया है।
यहां की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पॉपुलेशन हेल्थ द्वारा जारी इस स्टडी में कहा गया है कि टीवी देखना स्मोकिंग और मोटापे की तरह है। स्टडी टीम के प्रमुख लेनर्ट वीरमैन ने बताया कि हमने ऑस्ट्रेलिया में 11,000 लोगों पर स्टडी पर की और पाया कि 25 साल की उम्र के बाद हर एक घंटे टीवी देखने से जिंदगी के 22 मिनट कम हो जाते हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई औसतन हर रोज दो घंटे टीवी देखता है। इससे अनुमान लगाया गया कि इस तरह एक पुरुष की आयु 1.8 साल कम हो जाती है , जबकि एक महिला की उम्र 1.5 साल कम हो जाती है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति हर रोज 6 घंटे टीवी देखता है तो उसकी लाइफ के 4.8 साल घट जाते है। एक सिगरेट पीने से किसी इंसान के 11 मिनट धुएं में उड़े जाते हैं , जो कि एक घंटे टीवी देखने के मुकाबले कम हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि टीवी देखने से ज्यादा नुकसान होता है।
खास बात यह है कि स्मोकिंग करने वालों की तादाद तो कम होती जा रही है , लेकिन आज लगभग हर व्यक्ति टीवी देखता है। यही वजह है कि लोगां के स्वास्थ्य के मद्देनजर टीवी को ज्यादा बड़ा दुश्मन कहा जा सकता है। वीरमन ने कहा कि इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में हुई कई अन्य स्टडीज में भी यह बात सामने आई है कि टीवी देखने से जिंदगी के कुछ साल कम हो जाते हैं।
                                                       http://www.visharadtimes.com/

No comments:

Post a Comment