लंदन 17 अगस्त (वेबवार्ता)। पुरुष अपने स्वभाव के अनुसार जीवनसाथी चुनने में देर नहीं लगाते। बस एक डेटिंग और हो गया फैसला, लेकिन महिलाएं जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने साथी से कम से कम छह बार मुलाकात करती हैं।
मानव व्यवहार पर किए गए शोध में पता चला है कि अधिकतर पुरुष पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठते हैं। अध्ययन के मुताबिक पुरुष दावा करते हैं कि वे एक नजर में जान जाते हैं कि उन्हें प्यार हो गया है। वहीं महिलाएं इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखती हैं। अध्ययन में दावा किया गया है कि महिलाएं किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले कम से कम छह मुलाकातों तक इंतजार करती हैं।
डेली मेल के मुताबिक, श्लगभग चार में से एक पुरुष ने कहा कि वो पहली नजर के प्यार में विश्वास रखते हैं और पलभर में जान लेते हैं कि लड़की उनके लिए मिस राइट है या नहीं।श् अध्ययन में बड़ी संख्या में पुरुषों के एकतरफा प्यार की बात भी सामने आई है। पुरुषों में पहले श्आई लव यूश् कहने की प्रवृति भी ज्यादा होती है। एक तथ्य दोनों में समान है कि पहला प्यार टूटने पर दुख का अहसास दोनों में बराबर होता है। इसके बावजूद सामान्यतरू महिलाएं अपने फैसले पर संतुष्ट रहती हैं, जबकि दिल टूटने के बाद पुरुषों के शोक में डूबने की ज्यादा आशंका होती है।
http://www.visharadtimes.com/ gazala khan

No comments:
Post a Comment