Friday, 4 November 2011

नवजात के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है मां का स्पर्श

नवजात शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मां का लगातार स्पर्श बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन यदि जन्म के तुरंत बाद बच्चों को मां से अलग कर दिया जाए तो यह तनावपूर्ण हो सकता है।
वर्तमान में जन्म के बाद नवजात बच्चों को अलग पालने में रख दिया जाता है ताकि प्रसव के बाद मां थोड़ा आराम कर सके। नए शोध में पता चला है कि ऐसा करना शिशु के लिए तनावपूर्ण हो सकता है।
बीमार व समय से पहले जन्म ले लेने वाले शिशुओं को मां से दूर रखा जाना बहुत सामान्य है। ऐसे शिशुओं को इनक्यूबेटर में रखा जाता है। केप टाउन विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ता बराक मॉर्गन का कहना है कि इनक्यूबेटर में रहने वाले बच्चों की तुलना में मां की त्वचा के सम्पर्क में रहने वाले बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की वजहें समझने की दिशा में हमारे अध्ययन के परिणाम महत्वपूर्ण हैं।

Gazala khan
visharadtimes.com/

 

No comments:

Post a Comment