Friday, 4 November 2011

कैंसर हो सकता है लगातार बैठने से


चाहे अपने घर पर टीवी देखने का मामला हो या दफ्तर में नीरस काम का, दिन भर बैठे नहीं रहें क्योंकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। निष्क्रियता और कोशिकाओं की अनियमित वृद्धि के बीच मजबूत संबंध है और इससे लोगों के स्तन और बहदांत्र के कैंसर से ग्रस्त होने का खतरा बढ़ता है। अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि हर साल स्तन और बहदांत्र के कैंसर के 92 हजार मामलों का रिश्ता कसरत की कमी से है। लोगों को फिट रहना चाहिए और बैठने पर हर एक घंटे पर एक से दो मिनट की सक्रियता होनी चाहिए।
रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं के एक आकलन में इस बात की पुष्टि हुई है कि रोजाना तेज तेज चलने से कैंसर के खतरे से जुड़े अनेक प्रमुख जैविक सूचकांक में गिरावट आती है और इनमें सेक्स हार्माेन स्तर, इंसुलिन के प्रति प्रतिरोध, जलन और शरीर में वसा शामिल हैं। अध्ययन का नेतृत्व कर रही कनाडा के अलबर्टा हेल्थ सर्विसेज कैंसर केयर की क्रिस्टिन फ्रीडेनरीच ने कहा कि स्तन और बहदांत्र के कैंसर में हम उच्च शारीरिक सक्रियता से खतरे में 25 से 30 प्रतिशत की कमी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रति दिन 30 मिनट चलने जैसे सामान्य उपायों से कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

प्रस्तुति
Gazala Khan

No comments:

Post a Comment