![]() |
| Gazala Khan |

वॉशिंगटन (visharadtimes.com)। गर्मी के दिनों में यात्रा के दौरान भी अमेरिका के राष्ट्रपति बाराक ओबामा अपनी कार के एयरकंडिशनर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। एबीसी टीवी के साथ एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ओबामा के निजी सहयोगी , गेटकीपर और बास्केटबॉल के सह खिलाड़ी रेगी लव ने बताया कि मुझे सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यही लगती थी कि ओबामा गर्मी के दिनों में भी बिना एसी के कार में यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि और मुझे गर्मी लगती थी। मुझे पसीना आने लगता था और मुझे लगता था कि उनकी कार का तापमान 80 डिग्री सेल्सियस है। मुझे लगता था कि मुझे चक्कर आ जाएगा।
अपने हवाई स्थित पैतृक आवास पर जितना तापमान रहता है उतना ही तापमान अपने ओवल ऑफिस का रखने वाले राष्ट्रपति ओबामा जिस समय सेनेटर थे उस समय वर्ष 2006 में कॉलेज के पूर्व बॉस्केटबॉल सह खिलाड़ी लव को अपने साथ ले आए थे। ओबामा के ‘अंगरक्षक ’ से ज्यादा निजी सेवक लव ने इस साल बिजनेस स्कूल में पढ़ने के लिए उनका साथ छोड़ दिया।
Sent at 8:41 PM on Wednesday

No comments:
Post a Comment