 |
| warisha khan |
वैज्ञानिकों ने मात्र दस मिनट का तस्वीरों पर आधारित एक ऐसा परीक्षण तैयार करने का दावा किया है जिसकी मदद से अल्जाइमर जैसी बीमारी का शुरुआती अवस्था में ही पता लगाया जा सकेगा। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की टीम द्वारा तैयार किया गया यह परीक्षण याददाश्त से संबंधी एक ‘पिक्चर टेस्ट’ है। उनका कहना है कि वर्तमान में मौजूद परीक्षणों के मुकाबले इस परीक्षण के जरिए अल्जाइमर के लक्षणों को शुरुआती अवस्था में ही पहचाना जा सकता है। इसमें पहचानने की क्षमता के लिए जिम्मेदार मस्तिष्क के प्रमुख भाग हिप्पोकैम्पस की जांच की जाती है। अखबार ‘दे डेली टेलीग्राफ’ के मुताबिक, यह परीक्षण दैनिक दिनचर्या के कार्याे को याद करने को लेकर बनाया गया है। जैसे आपने अपनी कार कहां पार्क की और कार की चाबी कहां रखी? पर्स कहां रखा? कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की न्यूरोसाइंटिस्टप्रोफेसर बारबरा साहाकिन ने अखबार को इस परीक्षण के बारे में बताया है। वैज्ञानिकों की टीम का कहना है कि इस परीक्षण से 95 फीसदी तक सटीक परिणाम देखे गए हैं। अगर डॉक्टर अल्जाइमर के मरीजों को पहचानने के लिए इस परीक्षण का प्रयोग करना शुरू कर दें तो इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे।
http://visharadtimes.com/
No comments:
Post a Comment